बिग बॉस ओटीटी से बाहर होते ही भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मेकर्स पर लगाया यह आरोप
बिग बॉस ओटीटी से बाहर होते ही भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मेकर्स पर लगाया यह आरोप

    Loading

    करण जौहर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) से बीते वीकेंड का वार में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पंजाब के मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) को घर से एलिमिनेट कर दिया गया हैं। इस दोनों के शॉकिंग एलिमिनेशन से हर कोई बेहद हैरान हो गया था। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने खुद यह नहीं सोचा था कि वह इतने जल्दी घर से बेघर हो जाएंगी। अक्षरा सिंह के एलिमिनेशन पर फैंस ने बिग बॉस मेकर्स और करण जौहर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    अक्षरा सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बिग बोस ओटीटी के मेकर्स और करण जौहर पर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने यह खुलासा किया है की, ‘बीते संडे का वार एपिसोड में जो भी लोग दर्शक बन उनसे सवाल पूछ रहे थे। वह लोग कोई जनता नहीं बल्कि बिग बॉस की ही टीम के लोग थे। अक्षरा ने यहां तक कह दिया कि उनमे से कुछ लोगों को अक्षरा पहचानती भी हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by DivyArmaan | Sid BBOTT (@sidharth__am22)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    इस वीडियो में अक्षरा कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘जो भी लोग दर्शक बन मुझसे क्वेश्चन कर राहत थे वह टीम के ही लोग थे। वह कोई ऑडियंस नहीं थे। उन लोगों के चेहरे जाने पहचाने लग रहे थे, ऐसे में मैं एकदम ब्लेंक हो गई। मैंने सोचा यह चल क्या रहा हैं।’ अक्षरा सिंह का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडियापर वायरल हो रहा हैं और ऑडियंस इस वीडियो पर कमेंट कर बिग बॉस के मेकर्स को फटकार लगा रही हैं।