Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच अवेटेड फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया (Bhuj: The Pride Of India) का अब नया पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर में एक्टर अजय देवगन संग सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) का दम भी बखूबी देखने को मिल रहा है। इस नए पोस्टर के साथ मेकर्स इसके ट्रेलर लॉन्च की डेट रिविल कर दी है। आपको बता दे कि यह फिल्म का ट्रेलर अगले 4 दिन में रिलीज़ किया जाएगा। 

    इस बात की जानकरी खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केल्कर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। इस जंग को इस साल 50 साल पूरे हो रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है- 1971 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ ख़ान लॉन्च किया था। पाकिस्तान ने 14 दिनों में 35 बार भुज एयरफील्ड पर 92 बमों और 22 रॉकेटों से हमला किया था। भुज का निर्माण अजय देवगन ने किया है, जबकि निर्देशन अभिषेक दुधइया का है।