बिग बॉस फेम मोनालिसा ने शिल्पा शेट्टी के इस गाने पर किया गज़ब डांस

    Loading

    बिग बॉस फेम और टीवी की दुनिया की खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा(Monalisa) अपने एक्टिंग के लिए काफी जानी जाती हैं।  मोनालिसा अपने बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों पर राज़ करती है। एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर ख़ासा एक्टिव रहती हैं। और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियोस भी डालती रहती हैं।  ऐसे में सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं | 

    बता दे की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक लंबे समय के बाद फिल्म हंगामा 2 (Hungama 2) से बॉलीवुड में दोबारा धमाका मचाने जा रही है। वही इस फिल्म का गाना ‘चुरा के दिल मेरा’ इस समय ट्रेंड में छाया हुआ है। हर कोई इस गाने पर वीडियो बना रहा हैं | ऐसे में टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भी अब इस गाने में डांस करती दिखाई दे रही है और ख़ास बात यह हैं की इस वीडियो में उनके पति विक्रांत सिंह भी नजर आ रहे हैं। दोनों का यह डांस काफी मजेदार लग रहा है। 

    बता दे कि इस सॉन्ग वीडियो में मोनालिसा ब्लू कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं जबकि वहीं विक्रांत भी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस मोनालिसा और विक्रांत इस समय गोवा में वेकेशन मना रहे हैं। जहां से मोनालिसा अब तक कई बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। लेकिन अब दोनों एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का यह वीडियो देखते ही बन रहा है। मोनालिसा का यह डांस वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।  जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    बता दे कि एक्ट्रेस मोनालिसा का हर अंदाज काफी कमाल का होता है। उनके इस अवतार को भी फैंस बेहद पसंद कर रहें हैं। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोविंग हैं। इस वीडियो को डेढ़ लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। वही अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘नमक इश्क का’ शो में नजर आ रही हैं। जिसमें उनके रोल को बेहद पसंद भी किया जा रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    वैसे आपको मोनालिसा का यह डांस वीडियो कैसा लगा ? कमेंट बॉक्स में बताएं।