‘बिग बॉस 15’ मेकर्स ने रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे को किया अप्रोच, क्या शो में मचेगा घमासान?

'बिग बॉस' 15 (Bigg Boss 15) के लिए अभी तक कुछ सेलेब्स को इन्विटेशन दे दिया गया है।

    Loading

    Bigg Boss 15: Rhea Chakraborty And Ankita Lokhande reportedly to contest in Bigg Boss 15 know details here: टीवी का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ 15 (Bigg Boss 15)  का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो को लेकर इन दिनों कई खबरें सामने आ रही हैं। ‘बिग बॉस’ मेकर्स शो की तैयारी में जुट गए है। खबर के अनुसार, इस बार शो ने सेलिब्रिटीज के साथ कॉमनर्स की भी धांसू एंट्री देखने को मिलेगी। इसी बीच इस शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)  और एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को मेकर्स ने अप्रोच किया है। 

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो, ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से शो का हिस्सा बनने के लिए खास मुलाकात की है। अगर रिया शो में आने के लिए हामी भर्ती है तो मेकर्स अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhnade) को भी शो में आने का न्योता देंगे। मेकर्स इस दौरान अंकिता को शो का हिस्सा बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस खबर की किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    मालूम हो कि मौत से पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थे। साथ ही अभिनेत्री पर सुशांत को मरने के लिए उकसाने का भी आरोप लगा है। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सिर्फ रिया ही नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें, ‘बिग बॉस’ 15 (Bigg Boss 15) के लिए अभी तक कुछ सेलेब्स को इन्विटेशन दे दिया गया है। जिसमें वरुण सूद, नेहा मर्दा, भूमिका चावला, पार्थ समथान, सुरभि चंदना, दिशा वकानी, कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।