करिश्मा कपूर के बाद अजय देवगन के जीवन में सांवली सलोनी काजोल ने एंट्री मारी। महाबलेश्वर में फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।
करिश्मा कपूर के बाद अजय देवगन के जीवन में सांवली सलोनी काजोल ने एंट्री मारी। महाबलेश्वर में फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।

काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग थी।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज 46 साल की हो गई हैं। काजोल ने हिंदी फिल्म जगत में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी चुलबुली अदाओं के सब दीवाने हैं। आज भी वह किसी भी नई एक्ट्रेस को एक्टिंग और खूबसूरती में पीछे छोड़ दें। काजोल की पूरी जिंदगी फ़िल्मी दुनिया से जुडी हुई है। उनके माता पिता से लेकर पति तक सभी लोग फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग थी। आज काजोल के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में….. 

किसी भी लव स्टोरी में आमतौर पर लड़का किसी लड़की को प्रपोज करता है। लेकिन, काजोल और अजय देवगन की लवस्टोरी में इसका उल्टा हुआ। जी हां, काजोल ने अजय देवगन को प्रपोज किया था। अजय और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। पहली मुलाक़ात में काजोल को लगा था कि अजय देवगन काफी घमंडी हैं। लेकिन, बाद में उनकी ग़लतफहमी दूर हो गई और वो दो अच्छे दोस्त बन गए। देखते ही देखते इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसके बाद काजोल और अजय ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन, अजय काफी सिंपल तरीके से शादी करना चाहते थे। इसलिए अजय ने अपने घर की छत पर शादी करने का फैसला किया। अजय देवगन और काजोल ने  24 फरवरी 1999 को शादी की थी। 

काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था। दरअसल, उनका परिवार इस शादी को लेकर काफी कन्फ्यूज्ड था। काजोल ने शो में बताया, “जब मैंने पापा को कहा कि मैं अजय से शादी करना चाहती हूं तो उन्होंने एक हफ्ते तक मुझसे बात नहीं की।” काजोल के पिता का कहना था कि अभी उनका करियर काफी अच्छा चल रहा है, इसलिए इतनी जल्दी शादी करने का उनका फैसला गलत है। लेकिन, काजोल अपनी बात पर अड़ी रहीं। 

काजोल ने इस इंटरव्यू में हनीमून से जुड़े किस्से भी बताए। काजोल ने बताया, “मेरी शर्त थी कि हम 2 महीने के लिए हनीमून पर जाएंगे। आस्‍ट्रेलिया, लॉस वेगास और कई जगहें घुमने के 40 दिन बाद जब हम ग्रीस पहुंचे। उस समय हम काफी थक चुके थे। ऐसे में एक दिन अजय उठे एयर मुझसे कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं लग रही है। मैंने कहा मैं आपको दवाइयाँ दे देती हूँ। लेकिन, अजय घर जाने की ज़िद पर अड़ गए। इसलिए हमें हनीमून छोड़कर मुंबई वापस आना पड़ा था।”