birthday-special-nutan-shocked-the-society-of-that-time-by-wearing-a-swimming-costume

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नूतन का आज जन्मदिन है। नूतन ने हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग से काफी लोगों का दिल जीत लिया था।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नूतन का आज जन्मदिन है। नूतन ने हिंदी फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग से काफी लोगों का दिल जीत लिया था। नूतन का जन्म मुंबई में हुआ। एक्ट्रेस का पूरा नाम नूतन समर्थ था। नूतन की मां शोभना समर्थ भी एक एक्ट्रेस थी। इसलिए बचपन से ही नूतन अपनी मां के साथ फिल्मों के सेट पर जाया करती थी। शायद इसी वजह से नूतन की भी फिल्म जगत की तरफ रूचि आ गई है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनके बारे में कुछ खास बाते..

नूतन ने फिल्म जगत में आने से पहले मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में वह प्रथम चुनी गई।इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बना लिया। लेकिन, शायद उनके नसीब में कड़ी मेहनत करना ही लिखा था। नूतन की तरफ किसी भी फिल्म डायरेक्टर का ध्यान नही गया था। इसके बाद नूतन को साल 950 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमारी बेटी’ में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म नूतन की मां के निर्देशन में बनाई गई थी। हालांकि इससे पहले नूतन ने बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘नल दमयंती’ में काम किया है।

फिल्म हमारी बेटी के बाद नूतन ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिनमें हमलोग, शीशम, नगीना और शवाब ,सीमा’ ,पेइंग गेस्ट और ‘तेरे घर के सामने’, ‘सोने की चिड़िया’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा नूतन ने ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’, ‘दिल ने फिर याद किया’, ‘सरस्वती चंद्र’, ‘सौदागर’ और ‘मेरी जंग’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। ऐसी कई सारी फिल्मों में एक जैसे किरदार में नजर आने के कारण नूतन को ‘ट्रेजडी क्वीन’ भी कहा जाने लगा था। लेकिन, इसके बाद नूतन एक ऐसे किरदार में नजर आई जिसे देखकर सभी लोग काफी हैरान हो गए था।

दरअसल, नूतन ने साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल्ली का ठग’ में नूतन ने स्विमिंग सूट पहना था। वही, नूतन फिल्म के पोस्टर में भी बिकिनी पहने दिखीं। उस ज़माने में बिकनी पहनकर नूतन ने सबको चौका दिया था। फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक फ़िल्मे देने वाली नूतन के पीछे कई एक्टर पागल थे। लेकिन, नूतन ने साल 1959 में लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली।

बता दे कि नूतन का बेटा मोहनीश बहल भी एक्टर है। हालाँकि एक ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस नूतन अब इस दुनिया में नहीं है। साल 1991 में नूतन का कैंसर के कारण निधन हो गया है। नूतन को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था।