बर्थडे स्पेशल : इस एक्टर ने ज़ीनत अमान को सबके सामने मारा था थप्पड़, खून से हो गईं थी लथपथ

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) आज अपना 69 वां जन्मदिन मना रही हैं।

Loading

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) आज अपना 69 वां जन्मदिन मना रही हैं। ज़ीनत ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। 70 और 80 के दशक में ज़ीनत  (Zeenat Aman)अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती थी।

ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह खान स्क्रिप्ट राइट थे। उन्होंने बतौर सहायक ‘मुगल-ए-आज़म’ और ‘पाक़ीज़ा’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। वह खुद का नाम अमान से लिखते थे।ज़ीनत जब 13 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद ज़ीनत  (Zeenat Aman)ने अपने नाम में पिता का नाम जोड़ लिया। जिसके बाद वह ज़ीनत खान से ज़ीनत अमान बन गईं। 

ज़ीनत  (Zeenat Aman) फिल्मों में काम करने से पहले एक पत्रकार थीं। इसी दौरान ज़ीनत ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। वहीं, उन्होंने 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद साल 1970 में उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का भी खिताब जीता।ज़ीनत को ओपी रल्हन ने फिल्मों में पहली बार मौका दिया। ज़ीनत  (Zeenat Aman) साल 1970 में ने ‘द एविल विदइन’ और 1971 में ‘हलचल’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, यह फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जिसके चलते ज़ीनत ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन, तभी उनकी मुलाकात देव आनंद से हुई। 

ज़ीनत  (Zeenat Aman) ने देव आनंद के कहने पर फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में उनकी बहन का किरदार निभाया। यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के बाद वह काफी पॉपुलर हो गई। वहीं, उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।ज़ीनत साल 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘यादों की बारात’ में नज़र आई थी। इस फिल्म में उनका गाना ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ लोगों के दिल को छू गया। यह गीत आज भी लोगों का पसंदीदा गाना है।

ज़ीनत  (Zeenat Aman) ने साल 1978 में फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदर’ में बोल्ड सीन देकर सनसनी फैला दी थी। लोगों ने इस फिल्म की काफी आलोचना की। इसके बावजूद भी ज़ीनत को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके बाद उनकी छवि एक ग्लैमरस और हॉट एक्टेस की बन गई।

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस के तौर पर जानने वाली ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) की पर्सनल लाइफ काफी विवादों से भरी रही हैं। ज़ीनत  (Zeenat Aman) का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर और अब प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ भी जुड़ा। 70 और 80 के दशक में इमरान खान और ज़ीनत अमान के अफेयर की चर्चा हो रही थी। उन दिनों किसी भी लड़की का दिल इमरान खान पर आ जाता था। ऐसे में ज़ीनत अमान  (Zeenat Aman) के साथ भी यही हुआ। ऐसा कहा जाता है कि उन दिनों पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जहाँ भी खेलने गई। वहां ज़ीनत (Zeenat Aman) को इमरान खान के साथ देखा गया। हालांकि, इन दोनो का रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चल पाया। इसके बाद ज़ीनत अमान ने मजहर खान से शादी कर ली। 

साल 1979 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘संपर्क’ के बाद ज़ीनत अमान  (Zeenat Aman) को मजहर खान से प्यार हो गया। दोनों शादी कर ली। लेकिन, वह कभी अपने शादीशुदा ज़िंदगी में खुश नहीं रह पाए। खबरों की माने तो, मजहर, ज़ीनत के साथ काफी मार-पीट किया करते थे। मजहर से ज़ीनत के दो बेटे अज़ान और ज़हान भी हुए।वहीं दूसरी ओर मजहर ने दिलीप कुमार की भतीजी रुबिना मुमताज से दूसरी शादी कर ली। वहीं, लगभर 12 साल तक मजहर , ज़ीनत  (Zeenat Aman) के साथ मारपीट करता रहा। इसके बाद मजहर से परेशान होकर ज़ीनत ने तलाक लेने का फैसला लिया। लेकिन, तभी मजहर ने  इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मजहर के किडनी में इंफेक्शन हो गया था। 

इसके बाद ज़ीनत अमान  (Zeenat Aman) का नाम एक्टर, प्रोड्यूसर- डायरेक्टर संजय खान के साथ जुड़ा। दोनों के रिलेशनशिप के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी आने लगीं थीं। ज़ीनत और संजय खान की मुलाकात  फिल्म ‘अब्दुल्लाह’ के सेट पर हुई थी। सेट पर ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। खबरों की मानें तो दोनों हर इवेंट में साथ में नज़र आते थे। हालांकि संजय शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे।

एक मैगजीन के मुताबिक फिल्म ‘अब्दुल्लाह’ की शूटिंग के बाद ज़ीनत  (Zeenat Aman) अपनी दूसरी फिल्मों में बिजी हो गयी थी। एक बार संजय ने ज़ीनत को एक गाने के शूट के लिए कहा था। लेकिन, डेट्स ना होने की वजह से ज़ीनत ने मना कर दिया था। जिसके बाद संजय बहुत गुस्सा हो गए थे। उन्होंने ज़ीनत (Zeenat Aman) को फोन पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अपनी फिल्म की शूटिंग ख़त्म करने के बाद ज़ीनत संजय से मिलने उनके घर पर गई। लेकिन, तब एक होटल में पार्टी में गए थे। ज़ीनत उनसे मिलने होटल पहुंची और वह संजय से मिली। तभी गुस्सैल संजय ने उन्हें सबके सामने थप्पड़ मारा। संजय ने जीनत (Zeenat Aman) को बहुत मारा था। जिसकी वजह से वह खून से लथपथ   हो गईं थीं।

ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) ने हीरा पन्ना, प्रेम शस्त्र, वारंट, डार्लिंग , कलाबाज, डॉन, धरम वीर, छलिया बाबू , द ग्रेट गैम्बलर, कुर्बानी, अलीबाबा और चालीस चोर, दोस्ताना और लावारिस जैसी फिल्मों में काम किया।