व्हील चेयर पर दिखीं प्राची देसाई, एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

प्राची देसाई को मुंबई एयरपोर्ट पर देसाई व्हीलचेयर पर बैठे देखा गया। इस दौरान उनकी ली गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच खूब वायरल हो रही है।

Loading

मुंबई:   बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्राची देसाई (Prachi Desai) पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। इसी बीच अचानक अदाकारा चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, शुक्रवार को प्राची देसाई को मुंबई एयरपोर्ट पर देसाई व्हीलचेयर पर बैठे देखा गया। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच खूब वायरल हो रही हैं। सामने आए वीडियो में दिखाई दिया कि एक्ट्रेस एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर बैठकर निकल रही हैं। उनके पैर में प्लास्टर बंधा हुआ नजर आया। 

अदाकारा का ये वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एयरपोर्ट में प्राची देसाई व्हीलचेयर पर नजर आईं। उन्होंने अपनी चोट का कारण नहीं बताया। व्हीलचेयर पर बैठी प्राची देसाई इस दौरान भी काफी खूबसूरत दिखाई दीं।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prachi Desai (@prachidesaislay)

 

बता दें, प्राची देसाई (Prachi Desai) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी। वह ‘कसम से’ सीरियल में अहम किरदार में नजर आई थीं। ‘कसम से’ में प्राची के किरदार का नाम बानी था जो काफी पॉपुलर हुआ था। टेलीविजन इंडस्ट्री में सुपरहिट होने के बाद प्राची देसाई ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद प्राची रॉक ऑन (Rock On), वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई, बोल बच्चन, आय मी और मैं जैसी बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दीं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🇮🇳🇮🇳PRACHI DESAI❤❤ (@prachidesaifanclub12)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y B U D D Y Y (@filmybuddyy)