bollywood-celebrities-Amitabh Bachchan-Sonu Sood-Arjun Rampal-Sonali Bendre-madhuri-dixit-greetings-on-republic-day-2021

आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

Loading

मुंबई. पूरे देश में आज 26 जनवरी का दिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस खास मौके पर आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटिज तक सभी ने अलग अंदाज़ में गणतंत्र दिवस (Republic Day) की बधाई दी है। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के 3 तस्वीरें शेयर की हैं। बिग बी ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा,  ’26 जनवरी गणतंत्र दिवस। सुख शांति समृद्धि और सुरक्षित रहें।’

कोरोना काल में कई जरुरतमंदो के मसीहा बनने वाले एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिन की बधाई दी है। सोन सूद ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर की है। सोनू ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘एक जिंदगी को बदलने की प्रतिज्ञा लें। हैपी रिपब्लिक डे।’

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने बेटे आरिक की 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह तिरंगे रंग की टीशर्ट में दिखाई दे रहा है। अर्जुन ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘हमारी नींव मजबूत है और भविष्य उज्जवल। गणतंत्र दिवस की बधाई।’

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। सोनाली ने  गेटवे ऑफ इंडिया के सामने तिरंगा हाथ में लिए अपना एक छोटा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के लिए हमेशा सबसे अच्छा हो…जय हिंद।’

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। माधुरी ने सोशल मीडिया पर अपना मैसेज एक वीडियो के जरिए दिया है।