bollywood-kargil-vijay-diwas-2020-these-movies-will-show-story-of-great-indian-soldiers

भारतीय सेना में ऐसे कई वीर सैनिक हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है।

Loading

मुंबई. पूरे देश में आज का दिन कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को याद किया जाता है। भारतीय सेना में ऐसे कई वीर सैनिक हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है। इन जाबाज़ सैनिकों को हमेशा अपनी देशभक्ति के लिए याद रखा जाएगा। अब ऐसे ही कुछ वीर सैनिकों की बायोपिक बन रही है। आज हम ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है।

गुंजन सक्सेना
फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। गुंजन सक्सेना को ‘कारगिल गर्ल’ से भी जाना जाता हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। बता दे कि, भारतीय वायु सेना के कारगिल युद्ध में लड़ने वाली गुंजन सक्सेना पहली महिला थी।गुंजन सक्सेना का नाम लिम्का बुक में शामिल हुआ है। अब उनके जीवन पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आने वाली हैं।

विजय कार्णिक
जमीन से लेकर आसमान तक दुश्मन पर विजय पाने वाले रियल सुपर हीरो स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक के जीवन पर फिल्म बन रही है। विजय कार्णिक ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में एयरफोर्स के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी। विजय कार्णिक के जीवन पर बननेवाली फिल्म का नाम भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया है। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन विजय कार्णिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। विजय कार्णिक 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भुज एयरपोर्ट के इनचार्ज थे।

विक्रम बत्रा
कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा पर भी फिल्म बन रही है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। विक्रम की शहादत के बाद प्वाइंट 4875 चोटी को बत्रा टॉप का नाम दिया गया है। अब विक्रम बत्रा के जीवन पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम ‘शेरशाह’ रखा गया हैं। इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दे कि विक्रम बत्रा को दुश्मन ‘शेरशाह’ नाम से ही जानते थे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे है।

सैम मानेकशॉ
भारतीय सेना में अपनी दिलेरी, बेबाकी, हाजिर जवाबी और मज़ाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म बन रही है।इस फिल्म में एक्टर विक्की कौशल सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के दो पोस्टर जारी हो चुके हैं। सैम के नेतृत्व में 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता था। सैम पद्मविभूषण, पद्मभूषण और मिलिट्री क्रोस हासिल करने वाले आठवें आर्मी स्टाफ चीफ रहे हैं।

अरुण खेत्रपाल
सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता और 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन अरुण खेत्रपाल के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं और दिनेश विजन फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालाँकि, अभी तक इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं हुई है।