शोनाली बोस बर्थडेः इस फिल्म डायरेक्टर से प्रियंका चोपड़ा ने रो-रोकर मांगी थी माफी

Loading

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर शोनाली बोस आज अपना जन्म दिन मना रही है। सोनाली अपने चुनिंदा फिल्मों के लिए जानी जाती है। उनकी फिल्में संजीदा और नए अंदाज की होती हैं। उन्होंने अब तक केवल चार फिल्में बनाई हैं। परंतु इस चार फिल्मों से ही शोनाली ने राष्टीय अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। शोनाली एक लेखिका, निर्माता होने के साथ डायरेक्टर भी हैं। ‘अम्मू’ उनकी पहली फिल्म थी। उनकी फिल्म ‘मार्गरेटा विद स्ट्रॉ’ को भी दर्शकों ने खूब सराहा। हाल ही उनकी फिल्म ‘द स्‍काई इज पिंक’ को रिलीज किया गया जो लोगों को काफी पसंद आई। 

शोनाली बोस ने एक वाक्या को याद करते हुए बताया कि ‘द स्‍काई इज पिंक’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी भावुक हो गयी थीं, और फुट-फुटकर रोने लगी थी। वह लगातार कह रही थी कि, मुझे माफ़ कर दो..मुझे माफ कर दो… प्रियंका ने कहा कि अब मुझे समझ में आ रहा है कि अपने बच्चे को खोने का क्या दर्द होता है। मैं इश्लू के लिए बेहद दुखी हूँ। इस पूरे वाक्ये के दौरान मैं प्रियंका को संभालने का प्रयास कर रही थी। 

दरअसल, शोनाली के 16 साल के बेटे की इलेक्ट्रिक रेजर से करंट लगने के कारण मौत हो गयी थी। शोनाली के बेटे का नाम इश्लू यानी ईशान था। इस घटना शोनाली को झकझोर कर रख दिया था। आप को बता दें कि, सोनाली मशहूर पत्रकार प्रणय रॉय की बेटी हैं। उन्होंने ने अपनी पढ़ाई दिल्ली और न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवसिर्टी से पूरी की है। वे अपने पति से अलग हो चुकी हैं। वे अपना ध्यान लेखन और सिनेमा और टीवी पर ध्यान लगा रखी हैं। इन दिनों वो एक टीवी सीरीज बनाने में व्यस्त हैं।