फिल्ममेकर विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन शोषण का गंभीर आरोप

साल 2013 में विभु अग्रवाल फिल्म ‘बात बन गई’ को लेकर चर्चा में थे। उनकी कंपनी ने इस फिल्म का निर्माण किया था।

    Loading

    Case filed against filmmaker Vibhu Agarwal, woman alleges serious sexual abuse: फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्म मेकर्स के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस में एक मामला दर्ज हुआ है। विभु अग्रवाल पर एक महिला ने  यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। ANI ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ‘मुंबई में स्थित विभु अग्रवाल की प्रोडक्शन कंपनी का नाम उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड है। यह फिल्म बोल्ड और एडल्ट कंटेट पेश कारने को लेकर जानी-जाती है। उनकी कंपनी की कंट्री हेड ने ही विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।‘ 

    इस खबर की हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं। लेकिन मुंबई पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर है और विभु अग्रवाल की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस मामले को लेकर फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल ने किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है। खैर आप भी देखें ये ANI ट्वीट – 

     

    मालूम हो कि साल 2013 में विभु अग्रवाल फिल्म  ‘बात बन गई’ को लेकर चर्चा में थे। उनकी कंपनी ने इस फिल्म का निर्माण किया था। कुछ फिल्में प्रोड्यूस करने के बाद विभु अग्रवाल ने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस एप पर हिंदी, मराठी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ गुजराती भाषा में वीडियो स्ट्रीम होते हैं।