casting-director-krish-kapur-died

बॉलीवुड फिल्मों के कास्टिंग निर्देशक के तौर पर काम कर चुके कृष कपूर का निधन हो गया।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के गलियारे से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का कोरोना के कारण निधन हो गया। अब एक और बुरी खबर मिली है। दरअसल, बॉलीवुड फिल्मों के कास्टिंग निर्देशक के तौर पर काम कर चुके कृष कपूर का निधन हो गया। वह 28 साल के थे। कृष कपूर के परिवार ने इस बात की जानकारी दी है।

मिली ही जानकारी के मुताबिक, कृष कपूर के निधन के बारे में कई खबरे सामने आ रही थी। कई लोगों का कहना था कि उनका निधन सडक दुर्घटना में हुआ। लेकिन, उनके मामा सुनील भल्ला ने सारी बातों को ख़ारिज करते हुए सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया कि कृष का निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ है। वह मुंबई के मीरा रोड में अपने घर पर बेहोश हो गए।इसके बाद उनका 31 मई को निधन हो गया।

मीडिया इंटरव्यू में बताते हुए सुनील भल्ला ने कहा, ”उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, वह स्वस्थ और पूरी तरह ठीक थे। 31 मई को वह गिर गए और खून बहना शुरू हो गया। ब्रेन हैमरेज के चलते उनकी मौत हो गई।”

बता दे कि कृष कपूर के परिवार में मां, पत्नी और सात साल की बच्ची है। कृष कपूर ने साल 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘जलेबी’ में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘शुभ रात्रि’ में भी काम किया था।