choreographer-saroj-khan-final-last-rites-performed-early-morning-due-covid19-condition

सरोज खान ने शुक्रवार मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में आखिरी सांस ली।इसके बाद आज सुबह ही सरोज खान को मुंबई के मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज निधन हो गया है। वह 71 साल की थी। उनके जाने से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सरोज खान ने शुक्रवार मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में आखिरी सांस ली।इसके बाद आज सुबह ही सरोज खान को मुंबई के मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

सरोज खान को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और रिश्तेदार ही मौजूद थे। मुंबई में कोरोना के चलते पुलिस ने सरोज खान की परिवार को आदेश था कि उनकी अंतिम विदाई में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।

बता दे कि सरोज खान पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती थी। उनके करीबी सूत्रों ने बताया की वह डायबेटिक भी थीं। अस्पताल में उनकी कोविड-19 की टेस्ट भी हुई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

सरोज खान ने अपने करियर में उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की कोरियोग्राफी की, जिसमें फिल्म ‘देवदास’ का ‘डोला रे डोला’, ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन’ और ‘जब वी मेट’ का ‘ये इश्क हाय’ जैसे हिट गीत इनमें शामिल है। खान ने आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित के लिए गीत ‘तबाह हो गए’ की कोरियोग्राफी की थी।