choreographer-saroj-khan-hospitalised-due-to-breathing-issue

71 वर्षीय सरोज खान ने को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया जो निगेटिव निकला।

Loading

मुंबई. मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, सरोज खान को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, 71 वर्षीय सरोज खान ने  को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया जो निगेटिव निकला। सूत्रों के मुताबिक, सरोज खान अब ठीक है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 

सरोज खान बॉलीवुड की सबसे मशहूर कोरियोग्राफरों में से एक है।उन्होंने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को अपने इशारों पर नचाया है। उन्होंने ‘एक दो तीन’, ‘हमको आजकल है इंतजार’, ‘धक-धक करने लगा’, ‘डोला रे डोला’ जैसे अनगिनत डांस नंबर्स दिए हैं। सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफ़र आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।