हॉलीवुड एक्टर फ्रेड विलार्ड का 86 की उम्र में निधन

हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड एक्टर फ्रेड विलार्ड का 86 की उम्र में निधन हो गया है। फ्रेड विलार्ड ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में कॉमेडी कलाकार के रूप में काम किया है।

Loading

मुंबई. हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड एक्टर फ्रेड विलार्ड का 86 की उम्र में निधन हो गया है। फ्रेड विलार्ड ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में कॉमेडी कलाकार के रूप में काम किया है।

फ्रेड विलार्ड की बेटी होप मुलबर्गर ने उनके निधन ने बारे में जानकारी दी है। होप मुलबर्गर ने कहा कि शुक्रवार देर रात को उनके पिता का निधन हो गया। हालांकि अभी तक उनकी निधन का कारण सामने नाही आया है।

बता दे कि, फ्रेड विलार्ड ने हॉलीवुड के कई फिल्मों में कॉमेडियन के तौर पर ही काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। वह पहली बार टीवी शो Pistols ‘n’ Petticoats में नजर आए।

इसके बाद वह साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म टीन एज मदर में नजर आए थे। फ्रेडी विलार्ड ने ‘दिस इज स्पाइनल टैप’, ‘बेस्ट इन शो’ और ‘एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ़ रॉन बरगंडी’ जैसी कई फिल्मों में अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था। वही, फ्रेडी विलार्ड चार बार एमी अवॉर्ड के लिए भी नोमिनेट हो चुके हैं।