कोरोना पॉजिटिव फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद की बिगड़ी तबीयत, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

तकरीबन छह महीने राजीव मसंद ने पत्रकारिता को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में काम शुरू किया था।

    Loading

    Corona positive film critic Rajeev Masand’s health deteriorated, shift on ventilator: फिल्म इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद (Rajeev Masand) की हालत नाजुक बनी हुई है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, खराब हालत के चलते राजीव मसंद को वेटिंलेटर पर रखा गया है। पहले राजीव को आईसीयू में भर्ती कराया था। लेकिन जब उनके फेंफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ा तो डॉक्टर्स ने तुरंत उन्हें वेटिंलेटर पर रखा। इस समय उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

    आपको बता दें, तकरीबन छह महीने राजीव मसंद ने पत्रकारिता को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में काम शुरू किया था। धर्मा प्रोडक्शन में वह बतौर सीओओ काम कर रहे थे। उन्हें वह पर फिल्मों के सेटअप से लेकर धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी यानी डीसीए जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई थी, जहां वो नए टैलेंट को लॉन्च करने का काम कर रहे थे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rajeev Masand (@rajeevmasand)

     

    बता दें, राजीव मसंद 42 साल के हैं। कॉलेज खत्म होने के बाद उन्होंने फिल्म पत्रकारिता में काम शुरू कर दिया था। उनकी मेहनत से वह बहुत छोटी उम्र में ही संपादक बन गए।  इसके बाद उन्होंने अपना शो मसंद की पंसद लॉन्च किया था। इस शो में वह फिल्मों की समीक्षा किया करते थे। फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़ा करीब हर शख्स राजीव को जानता है। जिसने भी राजीव की ऐसी हालत की खबर सुनी है वो ईश्वर से उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है।