कोरोनावायरस : बॉलीवुड के इन सेलेब्स को रखा गया आइसोलेशन में

मुंबई.कोरोनावायरस से दुनियाभर में डर का माहौल बन गया है। हर कोई इस जानलेवा वायरस से बचने के तरीके ढूंढ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना खास ध्यान रख रहे है। कई लोग अपनी फिल्मों की शूटिंग रद्द

Loading

मुंबई.कोरोनावायरस से दुनियाभर में डर का माहौल बन गया है। हर कोई इस जानलेवा वायरस से बचने के तरीके ढूंढ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना खास ध्यान रख रहे है। कई लोग अपनी फिल्मों की शूटिंग रद्द करके घर में रहना पसंद कर रहे है। इसी बीच खबर मिली है कि,मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा के अलावा एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी आइसोलेशन में रखा गया है।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, अनूप जलोटा यूरोप से मुंबई लोटे थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दर से उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से सीधा होटल ले जाया गया है। अनूप जलोटा को एक-दो दिन निगरानी में रखा जायेगा।

आपको बता दे कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला लिया है। सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनम ने कहा, "मैं अपने पति के साथ भारत की ओर रवाना हो रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। लव यू ऑल। "इसके साथ सोनम की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनम मास्क पहने हुई नजर आ रही है।

भारत आने के बाद सोनम ने भारत सरकार की तारीफ की है। भारत सरकार ने बड़ी अच्छी तरीके से इस वायरस से लड़ने की तैयारी की है। सोनम ने आगे बताया, विदेश से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी कई बार चेकिंग हुई। हालांकि, अभी सोनम अपने परिवार के साथ ही रुकी है। लेकिन, उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।