Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: नागिन 3(Naagin 3) फेम स्टार पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor), दिव्या खोसला कुमार समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। 

    अब पर्ल वी पुरी को दुष्कर्म मामले में जमानत देने से कोर्ट ने इंकार कर दिया और उनकी याचिका खारिज कर दी। मामले में अगली सुनवाई 15 जून को होगी। इससे पहले पर्ल वी पुरी वसई कोर्ट में 5 तारीख को पेश किए गए थे और उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी और उन्हें जुडिशल कोर्ट में भेज दिया गया था। पर्ल वी पुरी ने एक बार फिर जमानत के लिए याचिका लगाई थी और हालिया खबरों के अनुसार उनकी जमानत याचिका एक बार फिर खारिज हो गई है और अगली सुनवाई 15 जून को रखी गई है। 

    इस बीच पीड़िता के पति ने एक ऑफिशियल वक्तव्य जारी कर कहा कि जो उनकी बेटी के साथ हुआ है उसका पर्ल वी पुरी की शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। पर्ल वी पुरी टीवी कलाकार हैं। उन्होंने कई शो में अहम भूमिका निभाई है। उनके शो काफी पसंद किए जाते हैं। पर्ल वी पुरी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl उन्होंने नागिन शो में भी अहम भूमिका निभाई थी।