कोरोना की चपेट में डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांदे, हाल ही में 18 क्रू मेंबर्स हुए थे पॉजिटिव

हाल ही में रियलिटी डांस शो डांस दीवाने के 18 क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए जाने गए थे।

    Loading

    Dance Deewane 3 judge Dharmesh Yelande tests COVID-19: टीवी इंडस्ट्री ने बड़ी खबर सामने आ रही है। रियलिटी टीवी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane Season 3) के जज धर्मेश येलांडे (Dharmesh Yelande) को कोरोना ने अपने चपेट में लिया हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शो के अलगे कुछ एपिसोड में धर्मेश येलांडे दिखाई नहीं देंगे। ऐसा क्यों? इसको लेकर मेकर्स ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार, डांसर धर्मेश येलांडे को कोरोना हुआ है। इस कारण वह  रियलिटी टीवी शो डांस दीवाने 3 का कुछ दिनों तक हिस्सा नहीं होंगे। बता दें, डांसर धर्मेश येलांडे की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फोल्लोविंग हैं। उनका डांस लोग काफी पसंद करते है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है।

    बता दें कि हाल ही में रियलिटी डांस शो डांस दीवाने के 18 क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए जाने गए थे। मेकर्स द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, ‘हमारे शो डांस दीवाने से जुड़े कुछ क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।‘ इसके बाद मीडिया में खलबली मच गई थी। मालूम हो कि धर्मेश येलांदे के अलावा इस शो को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया करते नजर आ रहे हैं। वहीं राघव जुयल शो को होस्ट करते हैं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)

     मालूम ही कि महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसके साथ कोरोना वैक्‍सीनों की किल्‍लत की भी बात सामने आ रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में 59,907 कोरोना के नए मामले सामने आए, इसके साथ 24 घंटों मे 322 मरीजों की जान भी गई। मुंबई के इस समय 10 हजार नए पॉजिटिव केस आए, कुल एक्टिव केस 80 हजार को पार कर चुके हैं।