रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण पहुंची अस्पताल, पूछ रहे हैं- क्या सब कुछ ठीक है?

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फैशनिस्टा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों को साथ देखने पर फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहता है। इन दोनों की जोड़ी को देख लोग #couplegoals का भी उदाहरण देते हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे से काफी अलग लगते हैं जैसे कि हम बात करें इनके फैशन सेंस की तो उसमें जमीन आसमान का फर्क है। क्योंकि जिस तरह का ड्रेसिंग सेंस रणवीर सिंह का है वैसा दीपिका का दूर-दूर तक नहीं है। दीपिका सोशल मीडिया पर यूं तो पोस्ट शेयर करती रहती है। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख फैन्स बड़े खुश हैं। 

    दअरसल हाल ही में वायरल भयानी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दीपिका और रणवीर एक गाड़ी में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में बताया गया है कि ये कपल खार के हिंदुजा अस्पताल पहुंचा है। ऐसे में अब फैंस इस पोस्ट को देखकर परेशान हो गए हैं कि आखिर दोनों स्टार्स अस्पताल क्यों गए हैं। बस फिर क्या फैंस ये जानने के लिए बेताब हो गए हैं कि दोनों के अस्पताल जाने का क्या कारण है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    ऐसे में रणवीर और दीपिका के फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि क्या सब कुछ ठीक है। वहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की बात कह रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि शादी के बाद से रणवीर और दीपिका फिल्म ’83’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में ही नजर आएंगी। ये फिल्म इस कपल के लिहाज से और भी खास इसलिए है क्योंकि शादी के बाद ये इनकी साथ में पहली फिल्म है।