‘सर्कस’ में हुई Deepika Padukone की एंट्री, पति Ranveer Singh संग स्पेशल नंबर करती आएंगी नजर

'सर्कस' फिल्म की बात करें तो, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    Loading

    Deepika Padukone’s entry in Ranveer Singh’s film ‘Cirkus’: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बहुत जल्द फिल्म ’83’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। रणवीर इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे तो वहीं दीपिका छोटे लेकिन अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी। कोरोना महामारी के कारण मेकर्स ने इसे अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया हैं लेकिन बहुत जल्द बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है। इसके अलावा रणवीर सिंह अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) को लेकर भी उत्साहित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ‘सर्कस’ फिल्म में एक बार फिर रणवीर और दीपिका की जोड़ी दर्शकों के सामने होगी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by PICWOOD NEWS (@picwood_news)

     

    ‘सर्कस’ फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एंट्री हुई हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस करती दिखाई देंगी। फिल्म में उनका एक स्पेशल डांस नंबर होगी। फिल्मफेयर ने इसी पुष्टि करते हुए बताया कि इस समय दीपिका ‘सर्कस’ के लिए शूटिंग कर रही है। फिल्म में वो एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखाई देंगी। मेकर्स इसे काफी बड़े लेवल पर शूट कर रहे हैं। इस गाने में रणवीर और दीपिका एक साथ दिखाई देंगे। 

    ‘सर्कस’ फिल्म की बात करें तो, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब जैकलीन और रणवीर स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।