deepika-singh-found-mother-corona-positive-actress-request-to-cm-kejriwal-for-help

स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना संक्रमित हो गई हैं।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के कारण खौफ़ का माहौल बन गया है। वही, दूसरी तरफ कोरोना अब धीरे धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने पैर पसार रहा है। इसी बीच खबर मिली है कि, स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बता दे कि दीपिका की मां दिल्ली में है और एक्ट्रेस खुद मुंबई में फंसी हुई है। दीपिका को अपनी मां की बहुत चिंता हो रही है। इसलिए दीपिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुज़ारिश की है।

दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका ने कहा, ‘मेरा दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल जी से अनुरोध है। मेरी 59 वर्षीय मां का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनका टेस्ट 5 दिन पहले किया गया था, लेकिन हमें आज तक रिपोर्ट नहीं मिला हैं। मेरे पिता को केवल एक तस्वीर क्लिक करने के लिए कहा गया था और उसके साथ हम उन्हें किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। मैं यहां मुंबई में रहती हूं और एक छोटा बच्चा है, जिसकी वजह से मैं दिल्ली नहीं जा सकती। उन्हें बुखार के अलावा कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन वह एक संयुक्त परिवार में रहती है, जहां 45 लोग एक साथ रहते हैं, मेरी दादी को भी सांस लेने में समस्या हो रही है। मेरे पिता को भी अब संदेह है। मेरी छोटी बहन इनका ध्यान रख रही थी। इसलिए हम नहीं जानते कि क्या वह भी प्रभावित है। वास्तव में सभी के टेस्ट करवाने की जरूरत है।’

बता दे कि दीपिका आखिरी बार एकता कपूर के हिट धारावाहिक ‘कवच 2’ में नजर आई थी। एक्ट्रेस मुंबई में अपने पति रोहित और उनके परिवार के साथ रहती हैl