दीपिका सिंह ने करवाया कोरोना टेस्ट, पति का बनाया वीडियो हुआ वायरल

टीवी अदाकारा दीपिका सिंह दिल्ली में भाई की शादी में हिस्सा लेने के लिए गई थी। दिल्ली से मुंबई आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है।

  • एयरपोर्ट पर दीपिका ने कोरोना टेस्ट करवाया
  • पति रोहित ने बनाया वीडियो

Loading

‘दीया और बाती हम’ से घर-घर में अलग पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर अदाकारा ने यह जानकारी दी है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस दीपिका ने लिखा, ‘उनका यह पहला कोरोना टेस्ट है भगवान करे रिपोर्ट नेगेटिव आए। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया हुआ यह वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। 

बता दें, दीपिका सिंह जब अपना कोरोना टेस्ट करवा रही थीं तब उनके पति रोहित राज गोयल उनका वीडियो बना रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रोहित राज गोयल अपनी पत्नी को पूछते हैं कैसा लगा मैडम, इस पर दीपिका मुस्कुरा देती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही मेडिकल स्टाफ दीपिका का कोरोना टेस्ट करता है, वैसे ही वो भगवान का नाम लेती हैं।  मालूम हो कि अदाकारा दिल्ली में भाई की शादी में हिस्सा लेने के लिए गई थी। दिल्ली से मुंबई आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

खैर, दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने  ‘दीया बाती और हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाया था। यह टीवी शो 2011 से 2016 तक खूब चला। उनके दमदार किरदार के चलते सोशल मीडिया पर उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी। ‘दीया बाती और हम’ के अलावा दीपिका टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी अहम किरदार में दिखाई दी थीं। साल 2018 में अदाकारा वेब सीरीज ‘द रियल सोलमेट’ में नजर आईं थीं।