Devoleena Bhattacharjee Bold Photos: ‘बिग बॉस’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो के चलते वो चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी बीच अदाकारा अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट में बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दी। देवोलीना ने इस फोटोशूट के लिए ब्लैक ड्रेस को डायमंड नेकलेस के साथ पेयर किया है। टीवी अभिनेत्री का यह बोल्ड लुक उनके फैंस को दीवाना बना रहा हैं। बता दें, देवोलीना कई सुपरहिट टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस में अपने रफ-टफ अंदाज से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। खैर, देखें वायरल हो रही ये तस्वीरें- (फोटो- @devoleena/इंस्टाग्राम)
Photo : Instagram

    Loading

    मुंबई: ‘नागिन 3’ फेम पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को देर रात वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। पर्ल वी पुरी के मामले को लेकर अब मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार हाल ही में टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी पर जिस नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है उसकी इंस्टाग्राम आईडी का खुलासा कर दिया था। जिसके बाद नाबालिग की मां की पोस्ट्स पर भद्दे कमेंट आने लगे। ऐसा करने पर अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना गुस्सा निकाला है। साथ ही किसा का भी नाम लिए बिना नाबालिग की पहचान उजागर करने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

    देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा ‘कुछ तो इंसानियत रखो। कैसे गंदे लोग हो तुम। डिक्शनरी खोलो और Empathy (हमदर्दी) का मतलब समझो बेवकूफों। ऐसे घिनौनी चर्चा को बंद करो और अदालत को फैसला करने दो..सचमुच मानवता अपने सबसे निचले स्तर पर है…सस्ता यह सब।’

    देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने दूसरी ट्वीट में लिखा, ‘मां-बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो 7 साल की बच्ची की मां के इंस्टा अकाउंट पर गधों की तरह कमेंट करने से पहले 100 बार सोचते। और जिसने भी बच्ची की पहचान उजागर की है। उसको भी सलाखों के पीछे होना चाहिए। मुझे आशा है कि आप या आपके प्रियजन इसे समझेंगे।’ 

    उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, ‘आपका सोशल मीडिया हैंडल उसकी मदद नहीं कर रहा है। लेकिन कर्म निश्चित रूप से आप में से हर एक पर वापस आ जाएगा जो उस छोटी सी 7 साल की बच्ची को कोस रहा है। कैसे लोग हो यार तुम लोग..धरने पर बठो, भूख हड़ताल करो, दिखाओ अपना समर्थन ..लेकिन गंदगी मत फैलो..क्या गंदगी मचा राखी है।’