dharmendra

    Loading

    मुंबई: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है। जिसके चलते राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। 

    बॉलिवुड सिलेब्स लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश में हैं। सेलेब्स दवा, ऑक्सीजन, भोजन आदि से मदद कर रहे हैं। सोनू सूद(Sonu Sood) आज भी लोगों की मदद करने में लगातार लगे हुए हैं। सलमान खान(Salman Khan) भी लोगों तक खाना पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच अब धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने फैंस के लिए अपना फेवरेट गाना गाया है।  जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

    वीडियो में धर्मेंद्र फिल्म आरजू का गाना ‘ए दिल मुझे ऐसी जगह ले चल जहां कोई ना हो’ गाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में भी ये गाना बज रहा है। कोरोना महामारी के समय में इस गाने के लिरिक्स बिल्कुल फिट बैठते हैं। धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘कोरोनावायरस के डर से नहीं गा रहा…. हालात तो ऐसे ही हैं… तलत की मीठी आवाज में दिलीप साहब पर आरजू में फिल्माया गया ये मेरा फेवरेट गाना है।’

    धर्मेंद्र के फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने उनके पोस्ट पर कमेंट करके अपना प्यार दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘लव यू धरम जी।’ वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट इमोजी पोस्ट की। इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।