Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza)  अपनी निजी ज़िन्दगी की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में है। दीया ने डेढ़ महीने पहले ही अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग शादी है। लेकिन जैसे ही दीया ने अपने फैंस को इसके बारे में बताया उनके फैंस हैरान हो गए। दीया ही एक ऐसी एक्ट्रेस नहीं थी जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई हो।  

    एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने 2018 में चुप-गुप अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली जिसके बाद नेहा ने अचानक अपनी प्रेग्नेंट होने की बात अपने फैंस को बताई। जिसके बाद नेहा के फैंस काफी हैरान हो गए। दरअसल बात ऐसी थी की नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने जब अपनी प्रेगनेंसी का जब अनाउंसमेंट किया था तब उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए थे। कल्कि कोचलिन ने बिना शादी के ही अपने बच्चे को जन्म दिया है।

    बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) ने जब बोनी कपूर से शादी की थी तब वो आलरेडी 7 महीने की प्रेग्नेंट थी।

    एक्ट्रेस नताशा स्तानकोविक (Natasa Stankovic) भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। नताशा ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ चुप गुप शादी कर ली थी। शादी के तुरंत बाद ही नताशा ने अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीर शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया था। 

    एक्ट्रेस कोंकणा सेन (Konkona Sen) भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। इसी वजह से कोंकणा ने रणबीर शोरी से जल्दबाजी में शादी कर ली थी।