dil-bechara-song-taare-ginn-sushant-singh-rajput-and-sanjana-sanghi-romantic-song-release

दिल बेचारा के ट्रेलर और टाइटल सॉन्ग के बाद अब इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नही हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है। सुशांत के फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 जुलाई को दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हुए था।

दिल बेचारा के ट्रेलर और टाइटल सॉन्ग के बाद अब इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम ‘तारे गिन’ है। इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आ रही हैं।इस गाने को संगीत ए आर रहमान ने दिया है। वहीँ इस गाने के इसके लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। सुशांत के इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसे मोहित चौहान और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।

इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। सुशांत की इस फिल्म में संजना सांघी के अलावा सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। सुशांत के जाने बाद उनके फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक है। सुशांत के फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।