disha-patani-

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर कोरोना ने दस्तक दे दी है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर कोरोना ने दस्तक दे दी है। दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।दिशा पाटनी के पिता यूपी पावर डिपार्टमेंट की विजिलेंस यूनिट में डिप्टी एसपी हैं। यूपी पावर डिपार्टमेंट में विजिलेंस यूनिट के 3 अधिकारी कोरोना का शिकार हो गए हैं। उनमें से एक दिशा के पिता हैं। 

एडीशनल सीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि जगदीश पाटनी और बाकी के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जोनल चीफ इंजीनियर ऑफिस को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि यह तीनों अधिकारी ट्रांसफॉर्मर स्कैम की जांच कर रहे थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love you my superhero❤️

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं।