‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दिशा वकानी का पत्ता हुआ कट, क्या दिव्यांका त्रिपाठी होगी नई दयाबेन?

दिव्यांका त्रिपाठी करें तो, अभिनेत्री अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron ke Khiladi 11) की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आ गई है।

    Loading

    Disha Vakani’s leaf cut from ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’, will Divyanka Tripathi be the new Dayaben?: टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) में इशिता के किरदार में नजर आ चुकी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस किरदार ने अभिनेत्री को घर-घर में अलग पहचान दिलाई। TRP लिस्ट में भी दिव्यांका त्रिपाठी का शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ टॉप 3 में बना हुआ दिखाई देता था। भले ही ‘ये हैं मोहब्बतें’ ऑफ एयर हो गया हो लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। खबर के अनुसार, अभिनेत्री दिव्यांका को टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehata Ka Ooltah Chashma) में दयाबेन का रोल ऑफर हुआ था। हालांकि उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया। 

    बता दें कि मीडिया में दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ी ये खबर तब चर्चा का बिषय बन गई जब अभिनेत्री दिशा वकानी (Disha Vakani) की शो में वापसी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। मालूम हो कि दयाबेन का किरदार दिशा ने बखूबी निभाया। उनके अभिनय और उनके किरदार के हमेशा तारीफ हुई है। दिशा वकानी में शो में दयाबेन का किरदार निभाती हैं जिसके बोलने के अंदाज से लेकर मजेदार एक्सप्रेशन्स तक सब कुछ पसंद किया जाता है। 

    खैर बात अगर दिव्यांका त्रिपाठी करें तो, अभिनेत्री अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron ke Khiladi 11) की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आ गई है। पिछले काफी समय से दिव्यांका इस शो की शूटिंग के चलते केप टाउन में थी। इसके साथ ही अपने फैंस के करीब रहने के लिए अभिनेत्री सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती नजर आती थी।