Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: नागिन 3(Naagin 3) फेम स्टार पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। टीवी स्टार्स के बाद दिव्या खोसला कुमार(Divya Khosla Kumar) ने पर्ल को सपोर्ट किया है। हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पर्ल को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की। वहीं अब दिव्या ने खुलासा किया है कि पर्ल बहुत जल्द एक बड़ी फिल्म साइन करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने सब खो दिया।

    स्पॉटब्वॉय से बातचीत में दिव्या ने कहा, ‘अगर वो दोषी साबित नहीं हुआ तो उसका करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा? ये एक बहुत गंभीर आरोप है, और इससे पर्ल के करियर को बहुत नुकसान पहुंचेगा। टीवी इंडस्ट्री ने उसे एक स्टारडम दिया है, मैं आपको ये बता सकती हूं कि वो बहुत बड़ी फिल्म साइन करने वाला था लेकिन अब उसने सब खो दिया।’

    आगे दिव्या ने कहा, ‘पर्ल ने कुछ वक्त पहले ही अपने पिता को खोया है। उसी मां जो की बीमार हैं, उन्होंने मुझे कॉल किया और रो रोकर मुझसे मदद करने की गुहार लगाई। मैं बहुत बेबस महससू कर रही हूं, मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मैं पर्ल को बहुत अच्छी तरह जानती हूं, हमने साथ काम किया है वो बहुत अच्छा इंसान है। काम के प्रति बहुत संजीदा और बहुत मेहनती है। जितने गंभीर आरोप उस पर लगाए गए हैं वो ये सब डिजर्व नहीं करता है। ये #MeToo का भयावक पक्ष है जिसमें आदमी का करियर और उसकी पहचान को बर्बाद किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि एकता कपूर पर्ल का समर्थन करने आगे आई हैं। उनके सपोर्ट में और लोगों को भी आगे आना चा हिए, मुझे पूरा भरोसा है कि पर्ल निर्दोष है। कुल लोगों द्वारा उसके साथ जो किया जा रहा है वो बहुत भयावाह है, ऐसा नहीं होना चाहिए।’ आपको बता दें कि एकता कपूर और लड़की की मां के बीच कथित बातचीत का ऑडियो भी सामने आ चुका है जिसमें मां खुद पर्ल को निर्दोष बता रही हैं।