Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: ‘नागिन 3’ (Naagin 3) फेम स्टार पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। टीवी स्टार्स के बाद दिव्या खोसला कुमार(Divya Khosla Kumar) लगातार इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दे रही हैं। 

    सोशल मीडिया पर दिव्या कई बार पर्ल का सपोर्ट कर इस केस को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। दिव्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अगर किसी की 5 साल की बेटी का रेप होता है तो क्या कोई भी मां या बाप इस केस को 2 साल तक रोक सकता है? बच्ची के पिता ने 2019 में केस दर्ज किया था तो उन्होंने आगे इस केस को लेकर लड़ाई क्यों नहीं लड़ी? क्यों वह अब तक चुप था। जब बच्ची उसकी कस्टडी में थी तब उसने क्यों नहीं कुछ बोला और जैसे ही बच्ची की मां को कस्टडी मिलने वाली थी तब क्यों उसने ये मुद्दा उठाया। क्यों बच्ची की मां इतनी रिलैक्स लग रही थीं बात करते समय. अगर किसी की बच्ची के साथ ऐसा हुआ होता तो वह सारी अपनी दिक्कतों को साइड में रखकर बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ी। एकता शर्मा और अनिल(बच्ची के मां और पिता) हमें सच जानना है। क्या आप जानते हैं कि आप एक बेगुनाह इंसान की जिंदगी से खेल रहे हैं जो ऐसे केस में गिरफ्तार हुआ है जिसमें बेल नहीं है।’

    दिव्या ने आखिर में लिखा, ‘आपका कहना है कि आप पीड़ित हैं, लेकिन क्या पता आप ही असली गुनहगार हो और पर्ल पीड़ित हो। हम एकता शर्मा और अनिल पर जांच चाहते हैं। कानून तो सबके लिए बराबर है।’ आपको बता दें वहीं स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियन एक्टर ने वेबसाइट से बात करते हुए कहा, ‘कितना भी एक्टर के सपोटर्स उनके बचाव के लिए चिल्लाएं, लेकिन सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। यहां तक की ये पालरफुल महिलाएं दिव्या खोसला और एकता कपूर उनके बारे में बोलकर एक्टर के लिए चीजें और खराब कर रही हैं।’