Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: नागिन 3(Naagin 3) फेम स्टार पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। टीवी स्टार्स के बाद दिव्या खोसला कुमार(Divya Khosla Kumar) ने पर्ल को सपोर्ट किया है। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया बल्कि पीड़िता के माता-पिता पर संगीन आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पीड़िता के परिवार की पहचान भी उजागर कर दी।

    एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के माता-पिता की फोटो और नाम सब कुछ उजागर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्लेटफार्म से रेप पीड़िता की पहचान जाहिर नहीं कर सकता और न ही ऐसी कोई जानकारी दे सकता है, जिससे पीड़िता को पहचाने जाने की संभावना हो। सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है। 

    दिव्या खोसला कुमार पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करते हुए उन्हें निर्दोष बताया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के माता-पिता को लेकर कई खुलासे किए। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताते हुए पीड़िता के परिवार को झूठा भी कहा। अब एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। दिव्या खोसला ने लिखा ‘मैं सबसे अपील करती हूं पर्ल का सपोर्ट करें। मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक पीड़ित के मां-बाप मीडिया के सामने आकर सच नहीं कहते। हम किसी के साथ यह बर्बादी कैसे देख सकते हैं।’ बता दें, दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी ने म्यूजिक एलबम में साथ काम किया है।