Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: ‘नागिन 3’ फेम पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को देर रात वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। टीवी स्टार्स के बाद दिव्या खोसला कुमार(Divya Khosla Kumar) ने पर्ल को सपोर्ट किया है। 

    दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘एक पवित्र आत्मा जो महिलाओं को हमेशा रिस्पेक्ट से देखते हैं।’ इसके बाद दिव्या ने आईस्टैंडविदपर्ल और पर्लवीपुरी हैशटैग भी लिखे हैं। दिव्या और पर्ल सॉन्ग तेरी आंखों में नजर आ चुके हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा इस गाने ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। बता दें कि डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने पर्ल को लेकर कहा कि उनपर जो आरोप लगे हैं वो झूठे नहीं हैं और उनके खिलाफ सबूत भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने पर्ल को गिरफ्तार किया है ,बाकी सच्चाई सबके सामने जल्द आ जाएगी।

    बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे. उन्होंने 2013 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. 2013 में टीवी सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला।