Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi ) टीवी की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी 11(Khatron Ke Khiladi 11) के शूट के लिए केपटाउन पहुंच चुकी हैं। जहां से वो लगातार अपनी बेहतरीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. देखिए एक्ट्रेस की बेहद खूबसूरत तस्वीरें। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    इसे पहले दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह भारतीय परिधान यानी साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी में दिव्यांका की खूबसूरत वाकई देखने लायक है। उन्होंने मरून कलर की फ्रिल साड़ी के साथ मिरर वर्क ब्लाउज पहना है। वहीं दिव्यांका के खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। वह बीच पर अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक कराती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती तो देखते ही बन रही है।

    हाल ही में दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया को मिस करते हुए कई सारी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। साथ ही एक रोमांटिक कविता भी उनके लिए लिखी थी। दिव्यांका ने लिखा था, ‘जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था। बस निकल पड़ती थी ऊंचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने। अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूं अरमां पूरे करने। अरमानों को पीछे छोड़े। तुम्हें याद कर हर ख़ुशी आधी सी जीती हूं, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं उन पलों को पूरा जी लूं।’