Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: ‘नागिन 3’ फेम पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को देर रात वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor) समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। इसी बीच एकता कपूर और लड़की की मां का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें दोनों इस केस के बारे में डिस्कस करती सुनाई दे रही हैं।

    ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि एकता कपूर मां से रिक्वेस्ट कर रही हैं कि पर्ल पर लगे आरोपों पर वो सबके सामने आकर बात करें, वो सामने आए हैं। वहीं लड़की की मां इस बात को एक्सेप्ट कर रही हैं कि वो मानती हैं कि पर्ल पर लगे आरोप झूठे हैं। एकता बार-बार बोल रही हैं कि इस सब में उस बच्ची का नाम तो ऊछाला जा ही रहा है, लेकिन इन झूठे आरोपों की वजह से पर्ल की जिंदगी खराब हो जाएगी। सुनें एकता और लड़की की मां की पूरी बातचीत।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Khatron Ke Khiladi 11 (@khatronkekhiladi11_updates)

    इससे पहले एकता कपूर ने एक लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा कि, पर्ल पर गलत आरोप लगाया गया है और खुद लड़की की मां ने भी ऐसा कहा था। एकता ने लिखा था, ‘क्या मैं एक चाइल्ड मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी…या किसी भी अन्य तरह के मोलेस्टर को सपोर्ट करूंगी? लेकिन मैंने पिछली रात से अभी तक इंसानों को गिरते हुए देखा है। इंसानियत इतनी नीचे कैसे गिर सकती है? कैसे जो लोग आपस में एक दूसरे से परेशान हैं, किसी तीसरे को अपने मामले में घसीट सकते हैं? कैसे एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है? बच्ची की मां के साथ ढेरों कॉल्स पर बात करने के बाद उसने साफ कहा है कि पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है। यह उसका पति है जो बेटी को अपने पास रखने के लिए कहानियां बना रहा है। वो यह साबित करना चाहता है कि एक सेट पर काम करने वाली कामकाजी मां अपने बच्चे का ध्यान नहीं रख सकती। अगर यह बात सच है तो यह बेहद गलत है।’