एकता कपूर ने हैंडसम मुंडे के साथ फोटो शेयर कर दिया इशारा, कहा ‘आपको जल्दी ही बताएंगे…’

एकता कपूर (Ekta Kapoor) की शादी की अटकलें उनके फैन्स के बीच लग रही हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसके पीछे की वजह एक फोटो है।

  • 45 साल की एकता कपूर करेंगी शादी
  • दोस्त के साथ सेल्फी शेयर कर बनाया सस्पेंस

Loading

फिल्म और टीवी निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीर के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एकता ने जब से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है तब से फैन्स के बीच खलबली मची है। दरअसल, इस वायरल तस्वीर में टीवी की क्वीन एकता एक हैंडसम लड़के के साथ नजर आ रही हैं। इसमें यह दोनों कैंडिड मूड में सेल्फी क्लिक करते दिखाई दिए। इसके साथ ही एकता ने इस तस्वीर को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा ‘और अब हम यहां हैं… आपको जल्दी ही बताएंगे।‘ एकता के इस अजीब कैप्शन ने फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा है। कई सोशल मीडिया के यूजर्स ने तो एकता कपूर को शादी की बधाई भी दे दी है। 

फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ाते हुए तनवीर लिखती हैं कि ‘इस खास दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का अब वक्त आ गया है…’  हम आपको बताना चाहेंगे कि एकता कपूर के साथ दिखाई दे रहा यह शख्स तनवीर बुकवाला (Tanveer Bookwala) है। यह एकता के करीबी दोस्तों में से एक है। तनवीर के सोशल मीडिया अकाउंट पर एकता कपूर की कई तस्वीरें नजर आ जाएंगी। तनवीर ने पोस्ट की हुई एक तस्वीर में एकता कपूर के साथ उनकी मां शोभा कपूर भी नजर आ रहे हैं। इन सभी तस्वीरों से साफ हो जाता है कि एकता के अलावा तनवीर बुकवाला उनके परिवार के भी बेहद करीब है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanveer B (@tansworld)

खैर, एकता कपूर इन दिनों बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज पौरषपुर (Paurashpur) को लेकर उत्साहित है। इसमें शिल्पा शिंदे, साहिल सलाथिया, अन्नू कपूर आदित्य लाल, शहीर शेख, मिलिंद सोमन, पोलोमी दास, अनंत जोशी और फ्लोरा सैनी जैसे कलाकारों अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसमें दर्शक राजनीति के अलावा षड्यंत्र और लैंगिक युद्ध देख पाएंगे।