एकता कपूर ने पर्ल वी पुरी को बताया था निर्दोष, मुंबई DCP बोले- एक्टर के खिलाफ हैं पुख्ता सबूत

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर बताया कि उनकी पीड़िता की मां से बातचीत हुई है।

    Loading

    Ekta Kapoor told Pearl V Puri innocent, Mumbai DCP said – there is strong evidence against the actor: टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) बच्ची के साथ रेप और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरा मामले पर कार्यवाही  करते हुए 4 जून को उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पर्ल वी पुरी  की गिरफ्तारी के तुरंत फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) अनीता हसनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा करिश्मा तन्ना, राखी सावंत जैसे टीवी सेलेब्स अभिनेता के समर्थन में बोलते दिखाई दिए। यहां तक कि एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी कर बताया कि उनकी पीड़िता की मां से बातचीत हुई है और पर्ल वी पुरी बेगुनाह होने की बात पीड़िता की मां ने कबूल की है। इसके साथ ही । एकता कपूर ने अपनी बात रखते हुए पर्ल वी पुरी पर लगे रेप के आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उसकी गिरफ्तारी गलत तरीके से हुई है।

    एकता कपूर के इस बयान पर अब मुंबई पुलिस के डीसीपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। DCP संजय कुमार पाटिल बोले इस पूरे मामले पर बात करते हुए बोले ‘अभिनेता पर्ल वी पुरी लगे आरोप झूठे नहीं हैं। इस मामले की जांच हुई है और उनका नाम सामने आया है। उनके खिलाफ सबूत हैं। इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अब यह पूरा मामला कोर्ट में गया है सच्चाई जल्द सामने आएगी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

     

    एकता कपूर ने पर्ल वी पुरी का सर्मथन करते हुए अपने पोस्ट में लिखा था कि ‘मैंने खुद लड़की (पीड़िता) की मां से फोन पर बात की है। जिन्होंने खुले तौर पर कहा कि पर्ल वी पुरी बेकसूर है वह इसमें शामिल नहीं थे। लेकिन उसका पति है जो कोशिश कर रहा है कि अपनी बच्ची को लेकर कहानियां बनाएं और साबित करें कि सेट पर एक कामकाजी मां अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती है।”