एकता कपूर ने देखा डरावना वीडियो, बोलीं ‘जो लोग अकेले सोते हैं उनके लिए ये…’

एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

    Loading

    Ekta Kapoor, who scared the ghost-witches shows, saw a scary video in real life: टीवी सीरियल्स और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने पोस्ट किया हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को कई बार सुपरनैचुरल शोज (Supernatural shows) के जरिए डराने वाली एकता कपूर खुद खूब डरी हुई हैं। दरअसल, एकता ने पोस्ट किया हुआ यह वीडियो काफी डरावना है। एकता खुद भी इस वीडियो को साझा करते हुए डरी दिखाई दी। दरअसल, इस वीडियो में एक अजीब सा प्राणी नजर आ रहे है, जोकि सड़क के बीच चलता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग का बताया जा रहा है। 

    एकता ने इस डरावने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जो लोग अकेले सोते हैं उनके लिए ये काफी डरावना है।’ मालूम हो कि झारखंड के हजारीबाग में यह अजीबो-गरीब फिगर वाला प्राणी दिखाई दिया है। इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। आप भी देखें- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

    आपको बता दें, एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इससे पहले एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का एक वीडियो पोस्ट किया था। शो के 10 साल पूरे होने के बाद एकता ने यह वीडियो पोस्ट किया था। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह शो छोटे पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। एकता कपूर का यह शो 30 मई 2011 को शुरू हुआ था और 10 जुलाई 2014 तक चला था।