किम शर्मा-लिएंडर पेस के अफेयर की खबरों पर एक्स-बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का खुलासा, बोले ‘हॉट कपल बनेंगे…’

अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर सुर्खियों में है।

    Loading

    Ex-boyfriend Harshvardhan Rane disclosure on the news of Kim Sharma-Leander Paes affair, said ‘Hot couple will be…’: फिल्म अभिनेत्री किम शर्मा (Kim Sharma) और टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) इन दिनों लगातार अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए है। इन दिनों यह दिनों गोवा में एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में इन दिनों के वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी बीच किम शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में प्रतिक्रिया दी है। तस्वीरों और खबरों को पढ़ने के बाद हर्षवर्धन राणे ने किम शर्मा-लिएंडर पेस की जोड़ी पर कॉमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

    ई-टाइम्स से बात करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि ‘मुझे इन खबरों के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। अगर किम शर्मा-लिएंडर पेस रिलेशनशिप में है तो बेहतर तब होता जब वो इसे खुद कंफर्म करते हैं।‘ इसके अलावा अभिनेता ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आगे कहा ‘अगर ये सच हैं तो वाकई में वह दोनों बी- टाउन के हॉटेस्ट कपल साबित होंगे।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

     

    किम शर्मा अक्सर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। लिएंडर पेस और हर्षवर्धन राणे से पहले अदाकारा ने नाम साल 2003 में क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा था लगभग चार साल तक दोनों का अफेयर चला, लेकिन फिर 2007 में दोनों अलग हो गए। मालूम हो कि अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर सुर्खियों में है।