farhan-akhtar-security-guard-tested-corona-positive-after-rekha-security-guard

एक्टर फरहान अख्तर का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव निकला हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स के घर के सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। हाल ही में खबर मिली है कि बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव निकला हैं। फरहान अख्तर का घर रेखा के बंगले के पास ही है। इसके बाद फरहान अख्तर के घर को भी कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है। इससे पहले जोया अख्तर के घर को भी कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है।

मिली हुई रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर का जल्द ही कोरोना टेस्ट किया जायेगा। फरहान अख्तर अपनी मां हनी ईरानी के साथ बैंडस्टैंड, बांद्रा स्थित घर में रहते हैं। अब फरहान और उनकी मां हनी ईरानी दोनों का भी कोरोना टेस्ट होगा। फ़िलहाल फरहान के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के घर पर 3 कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन हैं। इसके बाद रेखा के घर के आस पास के बंगले में रहने वालो की टेस्ट किये जा रहे हैं। जिसके चलते जोया अख्तर और अब फरहान अख्तर के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।