इस वेबसाइट पर लीक हुई फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफ़ान!'

    Loading

    बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म ‘तूफान’ (Toofan) आज ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म के रिलीज़ होते इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म में फरहान के किरदार की काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में एक्टर के फैंस जहां फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं, वहीं मेकर्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है। 

    आपको बता दे कि फरहान अख्तर की फिल्म तूफ़ान के रिलीज होते ही कई अवैध साईट ने इसे लीक कर दिया है। यह फिल्म कई वेबसाइट पर डाउनलोड की जा रही है। कई पायरेटेड साइट्स ने यह फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी है। आपको बता दे की तूफ़ान फिल्म में बॉलीवुड एक्टर फरहान एक बार फिर से खिलाड़ी की भूमिका निभाई हैं। इस फिल्‍म में उनका रोल बेहद खास है जो की दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

    आपको बता दे कि तूफ़ान फिल्म में फरहान डोंगरी के एक ऐसे गुंडे का रोल निभा रहे हैं निभा रहे हैं जो एक राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर बनने का सफर तय करता है। बता दे कि कुछ समय पहले तूफ़ान फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक जारी हुआ था, जिसमें फरहान रिंग के अंदर नजर आए थे। इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तूफ़ान फिल्म की बात करें तो इसमें मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

     

    बता दे कि, इससे पहले एक्टर फरहान अख्तर एक और स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म में नजर आ चुके हैं जिसका नाम था भाग मिल्खा भाग। इसमें उन्होंने मिल्खा सिंह का किरदार प्ले किया था। इस फिल्म में उनके अदाकारी की काफी तारीफ़ हुई थी और फिल्म जबरदस्त हिट रही थी और फरहान को इस रोल में खूब पसंद किया गया था। वही बता दे फरहान न केवल एक एक्टर हैं बल्कि उम्दा निर्देशक भी वह कई फिल्मों को डायरेक्ट भी कर चुके हैं। 

    वैसा आपको फरहान अख्तर की फिल्म तूफ़ान कैसे लगी? कमेंट बॉक्स में बताएं।