फरहान अख्तर की ‘तूफान’ का लुक जारी, सामने आई नई तस्वीर

‘द स्काई इज पिंक’ (The Sky Is Pink) रिलीज के बाद फरहान अख्तर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Loading

Toofan look poster: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तपर (Farhaan Akhtar) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तूफान’ (Toofan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता काफी उत्साहित है। ‘तूफान’ ने फरहान अख्तहर बॉक्सर की भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। क्रिसमस के खास मौके पर अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में फरहान अपने किरदार में दिखाई दे रहे है। ‘तूफान’ की तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेता ने क्रिसमस की शुभकामनाएं भी हैं। आप भी देखें इन तस्वीरों को- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

शेयर पोस्ट में आप देख सकते है कि फरहान अख्तार हुबहू एक बॉक्सीर की तरह लग रहे है, उनकी गठीली बॉडी देखने लायक है। सोशल मीडिया के फैंस उनकी गठीली बॉडी की खूब तारीफ़ करते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तीर के अलावा अहम किरदार में विजय मयूरा, मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी नजर आने वाले है। फिल्म का निर्देशन ओम प्रकाश मेहरा ने किया है। 

खैर, ‘द स्काई इज पिंक’ (The Sky Is Pink) रिलीज के बाद फरहान अख्तर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। ‘द स्काई इज पिंक’ में अभिनेता देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई लेकिन उनके अभिनय की खूब तारीफ़ हुई।