मुंबई: बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने हाल ही में एंजियोप्लास्टी करवाई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग कश्यप को छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है।
वहीं ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीते हफ्ते अनुराग को सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्होंने अपना चेकअप करवाने का फैसला लिया था। चेकअप में के बाद जब उनकी रिपोर्ट कराई गई तो पाया गया कि उनके दिल के पास कई ब्लॉकएज हैं और इसके चलते उन्हें सर्जरी के लिए एडमिट कराया गया। अनुराग की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट ये है कि अब उनकी सेहत में पहले से सुधार हो रहा है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने फिल्ममेकर की सर्जरी की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह अब ठीक हो रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते के रेस्ट के लिए कहा है। उसके बाद वह काम पर वापसी करेंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप तापसी पन्नू के साथ फिल्म दोबारा बना रहे है। इस फिल्म में तापसी के साथ पवेल गुलाटी लीड रोल में नजर आएंगे। इस साई-फाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में खत्म हो गई थी। अनुराग और तापसी इससे पहले फिल्म मनमर्जियां में साथ में काम कर चुके हैं।
वहीं बता दे कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी हॉट तस्वीरों से अक्सर लोगों को हैरान करती हैं।
आपको बता दें इसी साल मार्च के महीने में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर आईटी रेड पड़ी थी. यह रेड तीन दिनों तक चली थी। दोनों के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. यहां 2 राज्यों के इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा था।