Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: कोरोना का कहर पूरे देश में बहुत ज्यादा फैल रहा है। कोरोना के कहर से नेता हो या अभिनेता कोई नहीं बच पा रहा है। देश में बढ़ते कोरोना को देखकर सरकार भी बहुत ज्यादा परेशान है। कोरोना का कहर बॉलीवुड में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। कोरोना महामारी के चलते आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन की खबरें आती रहती है। इसी बीच अब फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) के पिता दीपक सुबोध मेहता का अब इस दुनिया में नहीं रहै। पिता के निधन से न सिर्फ उनका पूरा परिवार बल्कि उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। पिता के निधन की खबर खुद हंसल मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि, पिता के निधन की क्या वजह है, इसकी कोई खबर हंसल मेहता ने नहीं दी है।

     पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए हंसल मेहता ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझसे आगे निकल जाएंगे। लेकिन, मैं गलत था। दूसरी तरफ मिलते हैं पप्पा। दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी और सबसे कोमल और उदार इंसान जिससे मैं कभी मिला हूं। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पप्पा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो।’ हंसल मेहता के इस पोस्ट पर न स्टार्स और फैंस कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta)

    आपको बता दें कि हाल में हंसल मेहता का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दरअसल हंसल मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।