filmmaker-kunal-kohli-shared-choreographer-saroj-khan-health-update-talked-to-her-son-raju

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। हालाँकि अब उनकी हालत में सुधार है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफ़र सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। हालाँकि अब उनकी हालत में सुधार है। फिल्म मेकर कुणाल कोहली ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “राजू खान से अभी बात हुई, जो कि सरोज खान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि मास्टरजी की तबीयत अब बेहतर है, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना नहीं है। वे अब पहले से बेहतर हैं। सरोज खान की सेहत की दुआ करने वाले सभी लोगों को राजू ने शुक्रिया अदा कहा है। हमें उम्मीद है कि मास्टरजी जल्द ठीक होकर घर वापस लौट आएं।”

कुणाल कोहली के बाद अनुभव सिन्हा ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ‘मैंने उन लोगों से पूछताछ की जो लोग सरोज जी की सेवा में उपस्थित हैं। वह इस वक्त अस्पताल में ही हैं और वह स्वस्थ हैं। हो सकता है कि वह आज या कल में अस्पताल से घर वापस आ जाएं। चिंता की कोई बात नहीं है। उनके रेगुलर ट्रीटमेंट के वक्त मैं वहां था। वह थोड़ा वीक फील कर रही थीं। अभी एडमिट हैं, उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था जो कि निगेटिव आया है।’

बता दे कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान का कोरोना टेस्ट किया गया, जो कि नेगेटिव निकला। ऐसा माना जा रहा है कि सरोज खान को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।सरोज खान बॉलीवुड की सबसे मशहूर कोरियोग्राफरों में से एक है।उन्होंने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को अपने इशारों पर नचाया है। उन्होंने ‘एक दो तीन’, ‘हमको आजकल है इंतजार’, ‘धक-धक करने लगा’, ‘डोला रे डोला’ जैसे अनगिनत डांस नंबर्स दिए हैं। सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफ़र आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।