शादी के बाद मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं यामी गौतम, इस अंदाज में दिखीं नई नवेली दुल्हन

यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने धूम-धाम से नहीं बल्कि अपने घर हिमाचल में बेहद सिंपल तरीके से अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की।

    Loading

    First photo surfaced after Yami Gautam wedding: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अदाकारा ने हिमाचल में डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) से शादी की है। यामी ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी थी। अभिनेत्री ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद मेहंदी सेरेमनी की भी कुछ शानदार फोटोज साझा की थी। फैंस इन सभी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में यामी गौतम की एक और तस्वीर सामने आई है। डायरेक्टर आदित्य धर से शादी के बाद अदाकारा पहली बाद फैंस के सामने आई है। 

    इस तस्वीर में यामी नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आई। अभिनेत्री इस दौरान ग्रीन कलर की साड़ी, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहनी खूबसूरत दिखाई दी। अदाकारा का ये लुक देखें के बाद फैंस कहते दिखाई दिए कि शादी के बाद यामी गौतम और खूबसूरत दिखने लगी है। यामी की यह तस्वीर उनकी शादी के लिए आए कैटरर्स और डेकोरेशन करने वाले गितेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gitesh Sharma (@ginni3333)

    यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने धूम-धाम से नहीं बल्कि अपने घर हिमाचल में बेहद सिंपल तरीके से अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की। शादी में अदाकारा ने पहाड़ी दुल्हन का लुक कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी नथ पहनी थी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।