दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन खूबसूरत एक्ट्रेस ने पहना सबसे महंगा शादी का जोड़ा

शादी में किस बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actresses) ने कितने रुपये का लहंगा या साड़ी पहनी थी।

    Loading

    बॉलीवुड के सितारें शादियों पर ज्यादा खर्च करते दिखाई देते हैं। उनका ज्यादा खर्च कपड़ो पर होता है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), ऐश्वतर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan),शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सोनम कपूर (Sonam Kapoor), नेहा धूपिया (Neha Dhupia) जैसे अदाकारा अपनी शादी में महंगे खूबसूरत लहंगे में दिखाई दी। आज हम आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में महंगा लहंगा पहन सबको चौका दिया। 

     ऐश्वर्या राय  बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

    मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय अपनी शादी में गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी में दिखाई दी। इस साड़ी की कीमत लगभग 75 लाख रुपए बताई जा रही है। इस साड़ी में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिखाई दी थी। 

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 

    दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी में दीपिका ने सब्यासाची ने डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था, जिसकी कीमत थी लगभग 97 लाख रूपए थी। 

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

    अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ धूमधाम तरीके से भारत से दूर इटली जानकार शादी की थी। इन दिनों की शादी चर्चा का विषय बन गई था। शादी के दिन अभिनेत्री पिंक कलर का लहंगा पहनी दिखाई दी थी। जिसकी कीमत थी लगभग 95 लाख रूपए थी। शादी के दिन अभिनेत्री किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। 

    शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

    शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शाही अंदाज में शादी की थी। और तो और शिल्पा का लुक भी शाही था। शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए थी। 

    उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) 

    उर्मिला मातोंडकर 3 मार्च 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। शादी में अदाकारा ने मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसकी कीमत 5.5 लाख रुपए थी।