नील नितिन मुकेश से लेकर मनीष मल्होत्रा तक, 24 घंटों में ये  सेलेब्स हुए कोरोना संक्रमित

इन सभी टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

    Loading

    5 Bollywood celebs test positive for Coronavirus: कोरोना महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर से देश में हालात विकट होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस महामारी का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। कोरोना की मार झेल रहे राज्य महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग चुका है। उद्धव सरकार ने भले ही  लॉकडाउन की घोषणा कर दी हो लेकिन कोरोना के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका असर  आम जनता से लेकर बॉलीवुड पर भी साफ दिखने लगा है। एक दिन में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार इसके चपेट में आ चुके हैं। 24 घंटों में एक के बाद एक 5 सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव निकले। 

    इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अभिनेता सोनू सूद का है। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। 

     

    इसमें बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) का भी जान शामिल है। बीते दिन नील नितिन मुकेश के परिवार के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बात का खुलासा खुद नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बताया । 

     

    इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का भी ऊपर है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मेरे शरीर में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं नजर आ रहा है।’

     

    टीवी अभिनेता सुमित व्यास और बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इन सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया है।