Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: हॉलीवुड की ‘वंडर वुमन’ (Wonder Woman) गैल गैडोट (Gal Gadot) तीसरी बार मां बन गई हैं। 35 साल की एक्ट्रेस गैल तीसरे बच्चे की मां बनी हैं। गैल ने एक हेल्दी बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने डेनिएला (Daniella) रखा है, वह पहले ही दो बेटियों की मां हैं। गैल ने इंस्टाग्राम पर परिवार की एक प्यारी फोटो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। इस फोटो में आप देखेंगे कि गैल के साथ उनकी दोनों बेटियां एलमा और माया हैं। एक बेटी की गोद में न्यू बॉर्न बेबी है. वहीं पति भी साथ में नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे पर नन्ही परी के आने की खुशी दिख रही है। फोटो शेयर कर गैल ने लिखा, ‘मेरा प्यारा परिवार, मैं बहुत खुश हूं और थकी हुई भी। हम सभी काफी एक्साइटेड हैं डैनिएला का अपने परिवार में स्वागत करने के लिए। आप सभी को बहुत-बहुत प्यार।’ गैल  के इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे है। 

    गैल के इस पोस्ट के बैद फैंस और सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने गैल गैडोट के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई।’ बता दें कि कुछ दिनों पहले जिम्मी किमेल लाइव के दौरान बताया था कि उन्होंने बेटी माया को कैसे अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज़ दी थी। गैल ने कहा था, ‘देखो माया, पापा ने मम्मी के पेट में एक पौधा लगाया है।’ इसके साथ ही जब उन्होंने दोनों बच्चों को गैल की प्रेग्नेंसी की न्यूज दी तब वह परिवार के हर शख्स के लिए कप केक लेकर आए थे। इसके बाद दोनों ने बच्चों से कहा था कि हम एक्सट्रा कप केक भी लेकर आए हैं, पता है वो किसके लिए है? इसके बाद गैल ने अपने पेट की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि बेबी के लिए। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot)

    वर्कफ्रंट की बात करें तो, गैल गैडोट (Gal Gadot) हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वह जल्द ही क्लियोपैट्रा की बायोपिक में दिखाई देंगी। इस बायोपिक में क्लियोपैट्रा का रोल गैल गैडोट निभाएंगी. गैल गैडोट (Gal Gadot) जिस भी फिल्म में काम करती हैं उस रोल के लिए जान लड़ा देती हैं।